फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies in accident

Basti News: बरात जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Thu, 01 Feb 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident
गौरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, महुआ मिश्र गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार शर्मा मंगलवार रात बाइक से कप्तानगंज कस्बे में एक बरात में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10 बजे गौरा गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक अनियंत्रित हो गई और राजेश कुमार सड़क पर गिरकर भारी वाहन के पहिए के नीचे आ गए। वाहन का पहिया राजेश के सिर को कुचलते हुए आगे निकल गया। मौकेे पर राजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

देर तक शव की पहचान नहीं हो पाई। परिजनों ने एक घंटे बाद बाइक और कपड़े से शव की पहचान की। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed