{"_id":"66ef4264f5b44bf801057214","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-while-plugging-fan-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124205-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत
Sun, 22 Sep 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
टिनिच। दुबौला पुलिस चौकी क्षेत्र के साडी दीनदयाल गांव के एक युवक की पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र जगन्नाथ शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे घर के बरामदे में स्टैंड पंखे को चालू करने के लिए स्विच बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। अचानक उनका हाथ खुले तार को छू गया। बताया जा रहा है कि नंगे पैर होने के कारण युवक तार में चिपक गका। उस समय परिवार के लोग घर के अंदर थे। आवाज सुनकर बड़े भाई सत्य प्रकाश बाहर आए तो देखा कि जय प्रकाश तार से चिपक कर जमीन पर पड़ा है।
जय प्रकाश को तार से छुड़ाकर जिला अस्पताल ले गए। मगर, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन भाइयों में जय प्रकाश सबसे छोटा था। इनके दो बच्चे हैं। पत्नी व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद