फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   youth dies due to bus

बस की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 06 Aug 2020 04:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
youth dies due to bus
बस की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

सब्जी खरीदने गए थे मुंडेरवा के जाफर जोत निवासी सुनील
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के परसा जाफर के पास फोरलेन पर बिहार से दिल्ली जा रही बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने पटेल चौक के पास से बस को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के जाफर जोत निवासी सुनील कुमार (37) मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम सब्जी खरीदने के लिए परसा जाफर के पास गए थे। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आई बस ने चपेट में ले लिया। गंभीर चोट आने से सुनील ने दम तोड़ दिया। सुनील की पत्नी पुष्पावती की तहरीर पर लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चलाकर पति को ठोकर मारने व मौत होने के आरोप में बस के चालक के खिलाफ मुंडेरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed