{"_id":"5f7223648ebc3e75047cda4e","slug":"youth-dies-by-drowning-in-ravai-river-basti-news-gkp3673138104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवई नदी में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवई नदी में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव अखिलेश कुमार की मौत होने पर रोते विलखते परिजन।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवई नदी में डूबकर युवक की मौत
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव का 18 वर्षीय युवक की रवई नदी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के युवकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव निवासी अखिलेश कुमार (18) पुत्र प्रहलाद चौधरी गांव के लड़कों के साथ गांव के पास स्थित रवई नदी में नहाने गया था। दोस्तों ने बताया कि अखिलेश नदी में छलांग लगाया, लेकिन बाहर नहीं निकला। पहले तो उसके दोस्तों ने सोचा कि वह जानबूझकर बाहर नहीं निकल रहा है। जब कुछ देर तक वह नहीं दिखा तो उसके दोस्तों ने किसी अनहोनी की आशंका से छलांग लगाई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से नदी में उसकी खोज शुरू की, काफी देर खोजने के बाद उसके शव को नदी से बाहर निकाला गया। अखिलेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई मनीष कुमार (25) उससे छोटे अवनीश कुमार 20 वर्ष के हैं। जवान बेटे की मौत से मां राधिका सहित परिवार के अन्य लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। अखिलेश तैरना नहीं जानता था। क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचनामा के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।