{"_id":"6349a78fcc65123d40030e59","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-ballast-laden-trolley-basti-news-gkp454061672","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी लदे ट्राले की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी लदे ट्राले की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
विक्रमजोत क्षेत्र में ट्रक से मोटरसाइकिल की टक्कर होने पर क्षतिग्रस्त ।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिट्टी लदे ट्राले की चपेट में आकर युवक की मौत
विक्रमजोत (बस्ती)। फोरलेन पर छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में गिट्टी लदे ट्राले की चपेट आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे के दो पहियों के बीच शव फंसा होने से पुलिस को उसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहचान होने के बाद परिवार वालों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के रतलाम जिल के बिरिया खेड़ी निवासी अनवर अली (33) के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक फोरलेन पर गिट्टी लादकर एक ट्राला अयोध्या से बस्ती की तरफ तेज रफ्तार से आ रहा था। सुबह 10:30 बजे विक्रमजोत कस्बे के अवधेश सिंह ढाबा के निकट पेट्रोलपंप से मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाकर अनवर अली फोरलेन पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान वह ट्राले की चपेट में आ गए। उनकी मोटरसाइकिल ट्राले के नीचे फंस गई, जिससे वह दो पहियों के बीच फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने अनवर अली के शव को बाहर निकाला। जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए युवक की पहचान हुई। संबंधित पुलिस स्टेशन और पास में मिले फोन के जरिये उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ट्राले को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।