फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth died under suspicious circumstances, dead body found lying in the street

Basti News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, गली में पड़ा मिला शव

Thu, 20 Jun 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances, dead body found lying in the street
पैकोलिया क्षेत्र के बेलभरिया राम गुलाम गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। बेलभरिया राम गुलाम गांव में मंगलवार रात नशे में कुछ लोगों में विवाद हो गया। बुधवार सुबह विवाद में शामिल एक युवक का शव गली में पाया गया। कुछ लोगों का आरोप है कि शाम के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। जबकि कुछ लोग इसे छत से गिरकर मौत बता रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय आज्ञाराम चौहान उर्फ ज्ञानी पुत्र स्व. पन्डोही चौहान की शादी नहीं हुई थी। वह नशे का आदी था। मंगलवार की देर शाम गांव में ही उसकी किसी नशेड़ी से शराब पीने के बाद विवाद हो गया था। बगल में ही आज्ञाराम के चाचा सुकई चौहान के घर पर श्रीमद्भागवत कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ दूरी पर लोगों मेंं मारपीट हो गई। मारपीट में आज्ञाराम का भी शामिल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे के दरम्यान आज्ञाराम घर पहुंचा और छत पर सोने चला गया। सुबह करीब चार बजे किसी ने उसे गली में पड़ा देखा। सिर पर गंभीर चोटें लगने से हत्या की आशंका व्यक्त की जाने लगी। धीरे-धीरे सूचना गांव में फैल गई। लोगों का जमावड़ा होने लगा। आज्ञाराम पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके भाई जयराम चौहान के घर के पीछे सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसे बुलवाया जा रहा है ताकि उसके फुटेज की जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज्ञाराम के भाई मायाराम ने पुलिस को इत्तेफाकिया घटना की तहरीर दी है। एएसपी ओपी सिंह, सीओ हर्रैया अशोक कुमार मिश्र ने मौके पर पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के अन्य पहलुओं की जांच के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed