{"_id":"5dbb1f168ebc3e93b85d3c53","slug":"youth-death32332-basti-news-gkp327498281","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत--
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव में बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव के 42 वर्षीय रूदल चौधरी उर्फ वीरेंद्र जो सेमरा गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बुधवार को वह अपने घर पर थे। दिन में करीब दो बजे अचानक तबीयत खराब हो गई तो आनन फानन में परिवार के लोग उन्हेँ लेकर निजी चिकित्सक के पास हर्रैया पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर तत्काल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय भेलसर के पास रूदल ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पैकोलिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी किशमता, सहित दो पुत्रों पंकज व सौरभ तथा चार पुत्रियां रीतिका, श्वेता, रंजू तथा मधू को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।