{"_id":"6b0208785b1e2a44580c4a1c","slug":"dream-of-a-permanent-home-to-be-realized-for-2065-families-first-installment-coming-soon-basti-news-c-207-1-bst1005-172352-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 2065 परिवारों का पूरा होगा पक्के घर का सपना, पहली किस्त जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 2065 परिवारों का पूरा होगा पक्के घर का सपना, पहली किस्त जल्द
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 2065 बेघर परिवारों को जल्द ही अपने पक्के आशियाने की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में चयनित इन परिवारों के बैंक खातों में पहली किस्त की धनराशि भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
ब्लॉक स्तर से प्राप्त स्वीकृत प्रस्तावों और पात्रता की जांच के बाद जिला स्तर पर भी लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया है। पहली किस्त जारी होने के साथ ही इन परिवारों के अपने घर का सपना साकार होने की दिशा में निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। योजना के तहत जिले को शुरुआत में 841 आवास का लक्ष्य मिला था। हालांकि, पात्र परिवारों के आवेदनों की संख्या अधिक होने से शासन ने लक्ष्य बढ़ाकर 2065 कर दिया। इसके बाद नए सिरे से लाभार्थियों का चयन किया गया। इसमें सामान्य और अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर छत विहीन परिवारों को शामिल किया गया है। साथ ही प्राकृतिक आपदा से प्रभावित, कुष्ठ रोग से पीड़ित, दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाना है।
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को मकान निर्माण के लिए कुल 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह धनराशि तीन किस्तों में मिलेगी। पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये, दूसरी किस्त में 70 हजार और अंतिम किस्त में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा आवास निर्माण से जुड़े परिवारों को वीबी-जी राम जी के तहत 90 दिन की मजदूरी तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित अतिरिक्त धनराशि भी मिलेगी। इससे आवास निर्माण के साथ ही परिवारों को रोजगार और स्वच्छता संबंधी सुविधाओं का भी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
-- --
पात्रता जांच के बाद भेजी जा रही पहली किस्त
ब्लॉक स्तर पर तैयार लाभार्थियों की सूची और स्वीकृत प्रस्तावों की तहसीलदार तथा बीडीओ की टीम से जांच कराई गई। इसके बाद जिला स्तर पर भी रेंडम आधार पर पात्रता का सत्यापन किया गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चयनित लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि भेजने की तैयारी है।
-- --
वित्त वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पहले जिले को 841 आवास का लक्ष्य मिला था। आवेदन अधिक होने पर शासन से अतिरिक्त लक्ष्य की मांग की गई, जिसके बाद इसे बढ़ाकर 2065 कर दिया गया। ब्लॉक स्तर पर तैयार प्रस्तावों की तहसीलदार और बीडीओ की टीम से जांच कराई गई है। जिला स्तर पर भी लाभार्थियों का रेंडम सत्यापन कराया गया। अब पात्र लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि भेजी जा रही है। -आनंद गुप्त, पीडी, डीआरडीए, बस्ती।