{"_id":"651c62903e1dc834cd0b4d24","slug":"youth-coming-from-bihar-with-sword-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5267-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिहार से तलवार लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिहार से तलवार लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार
Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बिहार में रहने वाले भाई के पास से तलवार लेकर आ रहा युवक रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि युवक पर शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
सोमवार रात प्लेटफार्म नंबर एक पर अवध एक्सप्रेस के पहुंचने पर एक युवक प्रतिबंधित तलवार लेकर ट्रेन से उतरा। एसएचओ ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपने को देवपाल शुक्ल उर्फ दीपू निवासी जिगिना शुक्ल थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार में रहने वाले भाई के पास से यह तलवार लेकर आ रहा है। संवाद