फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Reema held onto the corpse for 25 kilometers; her hands did not tremble.

Basti News: 25 किलोमीटर तक लाश पकड़े बैठी रही रीमा, नहीं कांपा हाथ

Mon, 14 Sep 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Reema held onto the corpse for 25 kilometers; her hands did not tremble.
बस्ती। महिलाओं को ममता, करुणा और संवेदना की मिसाल माना जाता है। वहीं, यशवंत हत्याकांड की कहानी ने इस धारणा के ठीक उलट तस्वीर पेश की है। पुलिस के अनुसार, यशवंत की हत्या के बाद आरोपी रीमा करीब 20-25 किलोमीटर तक उसकी लाश पकड़े बाइक पर बैठी रही। रात के सन्नाटे में शव उसके साथ था, फिर भी उसका कलेजा नहीं कांपा। ये कहानी सुनकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन

यशवंत को उसकी प्रेमिका गुड़िया ने मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस जांच के मुताबिक, इसके बाद घटनाक्रम ने ऐसा मोड़ लिया कि यशवंत की जान चली गई। मामले में गुड़िया, उसकी मौसेरी बहन रीमा, सोना देवी और शीला की भूमिका सामने आई है। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने में रीमा के प्रेमी रामललित चौधरी की भूमिका भी अहम रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यशवंत की मौत के बाद रीमा प्रेमी रामललित चौधरी बाइक चलाकर शव को ठिकाने लगाने निकला। रीमा पीछे बैठी थी और यशवंत की लाश को पकड़े रही और रात के अंधेरे में यह सफर चलता रहा। यह दृश्य ही इस हत्याकांड को और झकझोरने वाला बना देता है। दोनों धमौरा की ओर पहुंचे और नहर के पास सड़क किनारे शव छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पुलिस की गश्त पर भी उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस की गश्त प्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं। दो लोग बाइक से शव ढोते हुए एक थाने से दूसरे थाने की दहलीज में प्रवेश कर गए। इसके बाद तीसरे थाना क्षेत्र में बाइक पहुंचा दी, लेकिन पुलिस को रात में इसकी भनक न लगना, लचर निगरानी प्रणाली के संकेत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed