{"_id":"65a595855c7cda9a2108c849","slug":"young-man-found-injured-on-the-way-dies-during-treatment-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10123-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रास्ते में घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रास्ते में घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत
Tue, 16 Jan 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था मे मिले घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने मौके पर पहुँच
रास्ते में घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत
- पुलिस के काफी समझाने के बाद हो सका शव का अंतिम संस्कार
- परिवार के लोग मारपीट कर रास्ते में फेंक देने का लगा रहे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। शनिवार को क्षेत्र के पेठिया गांव के पास घायल अवस्था में पाये गये युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि चार दिन पहले हुए झगड़े की वजह से उन्हें मार-पीटकर रास्ते में फेंक दिया गया था। उन पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उन लोगो ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के काफी समझाने के बाद लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
जानकारी के अनुसार शनिवार को परशुरामपुर थाने के बैरागपुर निवासी अर्जुन पान्डेय पुत्र रामतीरथ पान्डेय को पेठिया गांव के पास घायल अवस्था में पाया गया था। पिता राम तीरथ का कहना था कि उनका लडका छावनी थाना क्षेत्र के पखेरी गांव के विश्वनाथ वर्मा के यहां काम करता था। पैसे के लेनदेन को लेकर चार दिन पहले विश्वनाथ वर्मा का उनके लडके के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद विश्वनाथ ने उनके लड़के को धमकी दी थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर शनिवार को दिन में लगभग एक बजे पेठिया गांव के पास काफी मारा पीटा गया। पिता के अनुसार आसपास के लोगों से जानकारी मिलने पर वह लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अर्जुन को पहले सीएचसी परशुरामपुर ले गए। वहां से रेफर होने पर मेडिकल कालेज लखनऊ ले गए। जहां रविवार को अर्जुन की मौत हो गयी। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम लखनऊ में हुआ है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद परिवार वालों की तहरीर के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।