{"_id":"65f4a470ccd72251fa0383b4","slug":"you-will-have-to-carry-your-luggage-on-your-shoulders-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113098-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बूढ़ा हो या महिला... डाउन ट्रेन से उतरे तो कंधे पर ढोना पड़ेगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बूढ़ा हो या महिला... डाउन ट्रेन से उतरे तो कंधे पर ढोना पड़ेगा सामान
Sat, 16 Mar 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइव
- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे यात्रियों को बाहर निकलने के लिए चढ़ना पड़ता है 30 सीढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे मुंबई से आने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। इस ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म टूटा होने के कारण परेशान होना पड़ा। स्टेशन से बाहर आने के लिए कंधे पर सामान उठाकर 30 सीढि़यों की चढ़ाई पड़नी पड़ी। इतना ही नहीं, बूढ़ा हो या फिर महिला सामान कंधे पर ढोना पड़ा।
यूं तो बस्ती रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर लिफ्ट है, मगर बाहर से आने-जाने के लिए दो स्केलेटर लगे हैं। इससे फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा तो जा सकता है, मगर करीब 200 कदम पैदल चलने के बाद ही दूसरे व तीसरे प्लेटफार्म के लिए लिफ्ट मिलती है। शुक्रवार को एलटीटी पहुंची तो इसमें से तमाम यात्री उतरे। कुछ तो लिफ्ट में घुस गए, लेकिन अधिकतर बुजुर्ग व महिलाएं बाहर ही रहीं। उन्हें कंधे पर सामान भी ढोना पड़ा।
भीड़ के बीच कंधे पर सामान लेकर चढ़ने वाले बुजुर्ग व महिलाएं थककर नीचे सामान रखते थे और फिर थोड़ा ठहर कर आगे बढ़ जा रहे थे। फुटओवर ब्रिज पर पहुंच कर सभी ने सामान नीचे रख दिया। थोड़ा आराम करने के बाद बाहर जाने के लिए स्केलेटर की ओर चले गए। यह क्रम थोड़ी देर चला। इसके बाद बाहर लोग सवारियों के लिए इधर-उधर भागने लगे। करीब घंटे भर तक स्टेशन परिसर व बाहर अफरातफरी के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
लखनउरा निवासी राम बहाल सामान लिए सीढि़यों पर च़ढ़ रहे थे। बोले लिफ्ट तक गए थे, मगर वहां भीड़ थी। ऐसे में सीढि़यों से ही चलना बेहतर समझा। सीढि़यों पर चढ़ने में दिक्कत जरूर है, मगर परिवार के साथ हैं तो सब ठीक है। महिला यात्री शुभावती ने कहा कि देर तक इंतजार के बाद जब लिफ्ट में जगह नहीं मिली तो सीढि़यों से सामान लेकर जाना पड़ रहा है। परेशानी है, मगर क्या करें। बाहर निकलना ही है।
स्टेशन अधीक्षक नसीम ने कहा कि स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। लिफ्ट व स्केलेटर के प्राविधान के अलावा फुट ओवरब्रिज के चौड़ीकरण का काम भी होगा। जल्द ही यात्रियों के प्लेटफार्म से आवागमन की सुविधा सुगम हो जाएगी।