फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire breaks out at a grocery store in Bodwad.

Basti News: बोदवल में किराने की दुकान में लगी आग

Fri, 02 Oct 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a grocery store in Bodwad.
नगर पंचायत मुंडेरवा के वार्ड पांच के किराने की दुकान में लगी आग संवाद
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल बाजार चौराहे पर बुधवार देर रात किराना दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 35 लाख रुपये का किराना सामान, दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और गल्ले में रखे 48 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

दुकानदार अजय मोदनवाल ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर सड़क के दूसरी तरफ स्थित अपने घर चले गए थे। रात करीब 1:30 बजे मुंडेरवा पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तत्काल दुकानदार को सूचना देने के साथ दमकल विभाग को भी जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। अजय मोदनवाल के मुताबिक, दुकान में करीब 35 लाख रुपये का किराना सामान रखा था। इसके अलावा दो लैपटॉप, एक कीमती मोबाइल और 48 हजार रुपये नकद भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed