फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accusation of rape of a teenage girl

Basti News: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rape of a teenage girl
गौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का युवक उसे पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और घटना की जानकारी किसी को न देने को कहा। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed