{"_id":"6abec2fcfe1e7374cb0b852c","slug":"fire-breaks-out-at-idol-marquee-around-20-idols-gutted-basti-news-c-207-1-bst1024-168292-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मूर्तियों के पंडाल में लगी आग, करीब 20 प्रतिमाएं जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मूर्तियों के पंडाल में लगी आग, करीब 20 प्रतिमाएं जलीं
विज्ञापन
बभनान। शारदीय नवरात्र के लिए तैयार की जा रही दुर्गा समेत अन्य प्रतिमाओं के पंडाल में बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हादसे में करीब 20 छोटी प्रतिमाएं जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि बड़ी प्रतिमाएं सुरक्षित बच गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने पंडाल को सील कर दिया।
छपिया थाना क्षेत्र के बभनान-गौराचौकी मार्ग स्थित सकदरपुर चौराहे पर करीब छह वर्षों से मूर्ति कला केंद्र में प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। पंडाल में करीब 87 प्रतिमाएं रखी थीं। इनकी कीमत 10 हजार से 70 हजार रुपये तक बताई जा रही है। प्रतिमाओं पर दर्ज नाम-पते के आधार पर पुलिस बुकिंग कराने वाले लोगों से संपर्क कर रही है।
स्थानीय लोगों और बुकिंग कराने वालों ने मूर्तिकार पर खुद आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एडवांस रकम लेने के बाद वह घटना के बाद से फरार है। हालांकि पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
बभनान चौकी प्रभारी अक्षय चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मूर्तिकार को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके आने के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट होगी।