फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patchwork to be carried out on 1,863 km of roads; relief from potholes expected.

Basti News: 1863 किमी सड़कों पर होगा पैचवर्क, गड्ढों से मिलेगी राहत

Fri, 02 Oct 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Patchwork to be carried out on 1,863 km of roads; relief from potholes expected.
महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर बने गड्ढे संवाद
बस्ती। लगातार तीन दिन हुई बारिश से जिले की सड़कों को हुए नुकसान के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पैचवर्क की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में करीब 1863 किलोमीटर सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए करीब 11.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया है और 31 अक्तूबर तक चयनित सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। दुबौला-गनेशपुर मार्ग समेत कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जलभराव के कारण इनमें दोपहिया और तीनपहिया वाहन फंसकर असंतुलित हो रहे हैं। कई स्थानों पर पहले कराया गया पैचवर्क भी बारिश में उखड़ गया है। सड़क से गिट्टियां निकलकर फैल गई हैं, जिससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने चार श्रेणियों में सड़कों को चिह्नित किया है। इनमें प्रमुख जिला मार्ग (एमडीआर), अन्य जिला मार्ग (ओडीआर), ग्रामीण मार्ग और राज्य राजमार्ग शामिल हैं। इन मार्गों पर प्राथमिकता के आधार पर गड्ढे भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे
महादेवा। महादेवा से मुंडेरवा तक करीब 10 किलोमीटर लंबा मार्ग बारिश के बाद बदहाल हो गया है। खड़ौहा, कुरियार, लहरी, पिपरा, मनिकौरा कला, मचिचवां, भैंसा पांडेय और बरड़ाड़ के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे बाइक सवारों को परेशानी हो रही है और कई लोग असंतुलित होकर गिर रहे हैं। विभाग के अनुसार फिलहाल गड्ढों की पैचिंग कराई जाएगी। सड़क की स्थिति में स्थायी सुधार के लिए बाद में दूसरी योजना के तहत काम कराया जाएगा।

-----
बसहवा-गनेशपुर मार्ग भी जर्जर
नगर बाजार। बस्ती सदर के बसहवा से गनेशपुर तक करीब चार किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बारिश के बाद गड्ढों में तब्दील हो गया है। बडेवन, भटोलवा, सियरहवा, महमूदपुर, शेखपुरा, धोबहट, गनेशपुर और चौरवा के ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीण पवन कुमार यादव ने मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
----
बोले राहगीर
बारिश के बाद सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों के कारण वाहन असंतुलित हो रहे हैं। जल्द पैचिंग नहीं हुई तो हादसे बढ़ सकते हैं।
-वीरेंद्र दुबे, पिपरा
सफर में हो रही परेशानी
बारिश से सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। अभी पैचिंग शुरू नहीं हुई है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
-रमेश अग्रहरि, कुरियार
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें पहले से खराब थीं। बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।
-अखिलेश कुमार, खंडौहा

----------
महादेवा बाजार से लेकर ग्रामीण मार्गों तक गड्ढे और सड़क पर फैली गिट्टियां परेशानी का कारण बनी हैं। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा रहता है।
-बजरंगी प्रसाद, महादेवा बाजार
कोट

1863 किलोमीटर सड़क पर पैचिंग कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित खंड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
-प्रतिकार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed