फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   You will get convenience in traveling with berth

Basti News: बर्थ के साथ सफर में मिलेगी सहूलियत

Sat, 28 Jun 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
You will get convenience in traveling with berth
बस्ती। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को सहूलियत देने के लिए अतिरिक्त कोचों के साथ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाने से यात्रियों को आसानी से सीट उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की ओर से ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सफर करने में काफी राहत मिलेगी। आगामी पांच जुलाई को गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष ट्रेन में यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 19, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 80 और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 315 बर्थ के साथ ट्रेन का संचालन होगा। इसी तरह 12 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 20, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 79, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 350 एवं शयनयान श्रेणी में 320 बर्थ उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

नौ जुलाई को छपरा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 25, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 80 बर्थ हैं। जबकि 16 जुलाई को इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 31 व वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 123 और शयनयान श्रेणी में 479 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून को बरौनी-ग्वालियर विशेष ट्रेन में द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान में कुल 284 सीट उपलब्ध हैं। चार जुलाई को जाने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन में यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 12, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 56, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 184, एवं 11 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 65, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 319 तथा शयनयान श्रेणी में 231 बर्थ/सीट यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं।

12 जुलाई को दरभंगा से चलने वाली दरभंगा दिल्ली विशेष ट्रेन में शयनयान श्रेणी में 293 बर्थ उपलब्ध हैं। नौ जुलाई को रक्सौल-दिल्ली विशेष ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 52, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी में 217 और 11 जुलाई को इसी ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 16, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 65, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 83, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी में 242 और शयनयान श्रेणी में 263 बर्थ/सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed