फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   You will get 40 percent more fare

Basti News: चुनाव में लगे वाहनों को पहले से 40 फीसदी अधिक किराया मिलेगा

Fri, 29 Mar 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
You will get 40 percent more fare
शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जारी की नई किराया दर की सूची, ट्रैक्टर व चार पहिया के लिए भी किराया तय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस बार लोकसभा चुनाव में अधिकृत वाहनों के किराए में 40 फीसदी की वृद्धि की गई है। इस बाबत एआरटीओ पंकज सिंह ने वाहन स्वामियों को अवगत करा दिया है और चुनाव में करीब 1300 वाहनों के अधिग्रहण के लिए नोटिस भेजा है। चेतावनी दी है कि चुनाव में वाहन नहीं दिया गया तो वाहनों के पंजीयन निलंबित कर निरस्त कर दिए जाएंगे। साथ ही वाहन स्वामियों पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

एआरटीओ ने बताया कि चालक को छोड़कर किराये की राशि सीटों व वजन ढोने के अनुसार तय की गई है। तेल अलग से दिया जाएगा। बताया कि 15 से 24 सीटर बसों को 1697, 25 से 34 सीटर बसों को 1912, 35 से 40 सीटर बसों के लिए 2139, 41 से 45 सीटर के लिए 2213 व 46 सीटर बसों के लिए 2510 रुपसे दैनिक किराया का निर्धारण किया गया है। 75 क्विंटल वजन ढोने वाले मालवाहकों को 1572, 75 क्विंटल से अधिक व 120 क्विंटल तक ढोने वाले वाहनों को 1677 व 120 से लेकर 162 क्विंटल तक भार ढोने वाले वाहनों को 1944 रुपये दैनिक भाड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि ट्रैक्टर के लिए 537 रुपये दैनिक किराया तय किया गया है। 1200 सीसी तक के हल्के यात्री पेट्रोल वाहन जैसे जीप, कार टैक्सी व मैक्सी कैब के लिए 1264 व 1450 सीसी से अधिक के डीजल वाहनों के लिए 1460 रुपये दैनिक का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
2022 के विधानसभा चुनाव में यह था किराया

एआरटीओ कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार इसके पूर्व संपन्न हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में उस समय सिर्फ दस फीसदी बढ़ोत्तरी कर 15 से 24 सीटर बसों को 1212, 25 से 34 सीटर बसों को 1366, 35 से 40 सीटर बसों को 1528, 41 से 45 सीटर को 1581 व 46 से अधिक सीट वाली बसों को 1793 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया गया था। वहीं 75 क्विंटल तक माल ढोने वाले वाहनों को 1404, 75 से 120 क्विंटल तक के मालवाहकों को 1497, 120 से 162 क्विंटल तक को 1737 व 120 क्विंटल से अधिक सभी मालवाहकों को 1911 रुपये दैनिक भुगतान की व्यवस्था बनाई गई थी। 1200 सीसी के पेट्रोल चलित वाहनों को 1130 व 1450 सीसी क्षमता वाले डीजल वाहनों को 1303 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान करने की व्यवस्था बनाई गई थी।

...
सबसे अधिक स्कूली वाहनों पर नजर



जिले में कुल 613 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। चुनाव के लिए यह वाहन सबसे मुफीद साबित होते हैं। परिवहन विभाग की टीम ने अन्य वाहनों के अलावा इन स्कूली वाहनों पर नजर गड़ा दिया है। इनमें 87 वाहन ऐसे हैं, जिनका फिटनेस नहीं हो पाया है। इन्हें नोटिस जारी कर जल्द फिटनेस कराने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed