फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   yongman was died in road accident

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल

Sat, 02 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
yongman was died in road accident
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर महराजगंज फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। नेशनल हाईवे के महराजगंज फ्लाई ओवर पर शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल को अस्पताल भेजा। ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कप्तानगंज क्षेत्र के अभयपुरा गांव के रहने वाले लक्ष्मी चौहान अपने चचेरे भाई सन्नी चौहान के साथ शनिवार सुबह बाइक से किसी काम से हर्रैया की तरफ जा रहे थे। सुबह सवा छह बजे जैसे ही लोग कप्तानगंज क्षेत्र के महराजगंज फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और अयोध्या से बस्ती वाली लेन से आ रही तेज रप्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। घटना में लक्ष्मी चौहान (30) ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके ऊपर से कई वाहन गुजर गए, जिससे शव दो टुकड़ों में हो गया जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका चचेरा भाई सन्नी चौहान (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना दोनों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। दिवंगत युवक के परिवार में पिता बुद्धिसागर पूना में रहकर टाइल्स का काम करते हैं। पूना में माता सुभद्रा देवी और छोटा भाई नंदलाल भी रहते हैं। सबसे बड़ी बहन पूनम की शादी हो चुकी है। दिवंगत लक्ष्मी चौहान घर पर अपनी पत्नी सुमन चौहान और तीन बेटों राज (12), धर्मराज (10) और सबसे छोटा बेटा विपुल (8) के साथ रहकर खेती करवाता था और गांव में मजदूरी भी करता था। घटना से परिवार के लोगों का बुरा हाल है। सूचना पर परिवार के लोग पूना से घर के लिए निकल पड़े हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed