फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yogi government is presenting the report card of service, security and good governance: Mahesh

सेवा, सुरक्षा, सुशासन का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर रही योगी सरकार : महेश

Fri, 28 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Yogi government is presenting the report card of service, security and good governance: Mahesh
बस्ती। गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने आठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुरक्षा, सुशासन का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर रही है। इस अवसर पर प्रत्येक जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से योगी सरकार में पहली बार साक्ष्य सहित सुशासन की तस्वीर आमजन के समक्ष प्रस्तुत कर रही है।
विज्ञापन

दर्जा राज्यमंत्री अटल प्रेक्षागृह में आयोजित सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन नीति पर मेले को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश सरकार ने बहन, बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है। सरकार नई पीढ़ी को विकास यात्रा में आगे लाना चाह रही है। इसीलिए उन्हेें शिक्षा, रोजगार हर स्तर से मजबूत बनाया जा रहा है। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि आठ वर्षों का यह परिवर्तन प्रदेश सरकार के विकास को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनें। इसमें उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका रहेगी। इस दौरान स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को टेबलेट, रेशम विभाग द्वारा संचालित शिल्क समग्र योजना के तहत 6 टूलकिट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में दो लाभार्थी को टूलकिट दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम रवीश गुप्ता, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय सिंह, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed