फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yogasan campaign from stadium to ghat

Basti News: स्टेडियम से लेकर घाट तक चला योगासन अभियान

Sat, 17 Jun 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Jun 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yogasan campaign from stadium to ghat
बस्ती। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के तहत हर घर आंगन योग सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति की अगुवाई में जिला क्रीड़ांगन व ब्लॉक मुख्यालयों पर सामूहिक योगाभ्यास कर योग का महत्व बताया गया।
विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम जिला क्रीड़ांगन में आयुष विभाग की ओर से आयोजित किया गया। सीडीओ डॉ राजेश कुमार प्रजापति व नोडल अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र बहादुरपुर चौधरी व आयुष मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मी सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार योग सप्ताह में अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, योग प्रशिक्षक दयाशंकर मिश्र, शन्नो दूबे, श्वेता श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


---

मनोरमा नदी के तट पर किया योगाभ्यास



मनोरमा नदी के घाट पर स्थित बहादुरपुर ब्लाक मुख्यालय पर योग प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी पांडेय ने बीडीओ की मौजूदगी में पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों व सफाई कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोगों ने भी योगाभ्यास किया। इसी क्रम में जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर योग प्रशिक्षकों ने शिविर आयोजित कर योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

लगातार चलेगा अभियान



आयुष मीडिया प्रभारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 21 जून तक लगातार योगाभ्यास कराया जाएगा। बताया कि 17 जून को नगर पालिका परिषद व जिले के सभी नगर पंचायतों में, 18 जून को सभी थाना परिसरों, 19 जून को सभी परिषदीय विद्यालयों व 20 जून को सभी सीएचसी पर आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक योगाभ्यास कराएंगे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि 21 जून को वृहद योग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed