फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Writers strengthened the spirit of patriotism through their writings.

Basti News: साहित्यकारों ने रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति की भावना को प्रबल किया

Wed, 28 Jan 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Writers strengthened the spirit of patriotism through their writings.
बस्ती। प्रेस क्लब में सोमवार को कवि सम्मलेन व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कवि डाॅ. रामकृष्ण लाल जगमग ने कहा कि देश की आजादी में साहित्यकारों का अहम योगदान रहा है। समय-समय पर कवियों, साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति की भावना को प्रबल किया है और समाज को जागरूक करने का कार्य किया है। जब देश गुलामी की जंजीरो से जकड़ा हुआ था तब कवियों ने लोगो के हृदय में स्वतंत्रता की चेतना जगाई, जिससे आम-जनमानस एकजुट होकर आजादी की लड़ाई को मजबूती प्रदान किया। कृष्ण देव मिश्र ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और कवियों की रचनाएं आज भी नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, त्याग और संघर्ष की प्रेरणा दे रही है। संचालन विनोद कुमार उपाध्याय व डॉ. वीके वर्मा ने किया। इस दाैरान अर्चना श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, दीपक सिंह प्रेमी, अफजल हुसैन अफजल, राजेंद्र सिंह, शाद अहमद, डॉ. पारस वैध आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed