फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wrestlers tested their moves during the trials for state-level wrestling.

Basti News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती के लिए ट्रायल में पहलवानों ने आजमाए दांव

Fri, 18 Sep 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers tested their moves during the trials for state-level wrestling.
स्टेडियम में आयोजित चयन-ट्रायल में दांव अजमाते पहलवान स्रोत विभाग
बस्ती। तीन से पांच अक्तूबर तक हटवा में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जनपदीय चयन-ट्रायल बृहस्पतिवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में हुआ। विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों ने दांव-पेच आजमाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में चयनित पहलवान शुक्रवार को होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि फ्रीस्टाइल में 57 किलोग्राम भार वर्ग में अमित यादव, 61 में विपिन वर्मा, 65 में अच्छेलाल, 70 में मोनू, 74 में हिमांशु, 79 में शिवम दूबे, 86 में प्रियांशु मिश्रा और 92 किलोग्राम में उज्ज्वल उपाध्याय ने ट्रायल दिया। ग्रीको रोमन में 55 किलोग्राम भार वर्ग में लकी, 60 में कृष्णा गिरि, 63 में सत्यम यादव और 82 किलोग्राम में ईशान, विकास सूर्यवंशी और सत्येंद्र बहादुर ने प्रतिभाग किया। चयनित पहलवान अब मंडलीय ट्रायल में अपना दमखम दिखाएंगे। मंडलीय ट्रायल के बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रायल कुश्ती कोच कमलेश यादव की देखरेख में हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 18 सितंबर को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में कुश्ती का मंडलीय ट्रायल और सब जूनियर बालक कबड्डी का जनपदीय ट्रायल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed