{"_id":"68e6cb7cf75f8de7bd0df31c","slug":"workshop-of-women-heads-held-in-the-block-auditorium-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145427-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ब्लॉक सभागार में हुई महिला प्रधानों की कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ब्लॉक सभागार में हुई महिला प्रधानों की कार्यशाला
Thu, 09 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
महिला ग्राम प्रधानों की हुई कार्यशाला- विज्ञप्ति
- फोटो : samvad
मानिक चंद। साऊंघाट ब्लॉक सभागार में पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित महिला ग्राम प्रधानों की कार्यशाला हुई।
कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायत को महिला हितैषी और सशक्त बनाने के लिए महिला प्रधानों की भूमिका को मजबूती प्रदान करना था। डीपीआरसी प्रबंधक राकेश रंजन ने बताया कि सरकार मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के आत्म-सम्मान, स्वावलंबन और सतत विकास को बढ़ावा दे रही है। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने महिला ग्राम प्रधानों से कहा कि उन्हें अपने ग्राम पंचायत में नेतृत्व निभाने और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अहम योगदान देना होगा। मास्टर चैनल रंजन शुक्ला ने स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, महिला भेदभाव और संबंधित विषयों की जानकारी विस्तार से दी। कार्यशाला में ग्राम प्रधान रीमा चौरसिया, मंजू देवी, अनीता देवी, सूर्यमुखी, शशिकला, उमापति, मालती देवी, पूनम कौशल्या, पार्वती, पुष्पा, अनुराधा, शकुंतला, सावित्री, पूजा माइकल यादव, कुसुम, ज्ञानमती आदि उपस्थित रहीं। संवाद