{"_id":"6aa6f3c09f3b969afc0bdb27","slug":"middle-aged-man-killed-after-being-run-over-by-a-car-driver-absconding-basti-news-c-207-1-bst1005-166766-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार से कुचलकर अधेड़ की गई जान, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार से कुचलकर अधेड़ की गई जान, चालक फरार
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक कमरूद्द्दीन
वाल्टरगंज। बस्ती-बांसी मार्ग स्थित पैड़ा चौराहे पर तेज गति से जा रही अज्ञात कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ठोकर मार दी। हादसे में पैड़ा खरहरा निवासी कमरुद्दीन (52) गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने बेहोशी की हालत में कमरुद्दीन को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अजमेरुन्निशा, बेटे कमलहसन, मेहदी हसन और अरबी हसन सहित बेटी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद