फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   workers will welcome with tilak

चंदन लगा आने वालों का स्वागत होगा

Wed, 29 Jun 2016 11:30 PM IST
basti
basti Updated Wed, 29 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
workers will welcome with tilak
राजनी‌ितति - फोटो : ramesh mishra
बस्ती। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि जब सपा सरकार बनी तो युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से युवाओं को बड़ी उम्मीदें थीं, मगर धीरे-धीरे उनकी उम्मीदें टूटती गईं।
विज्ञापन


वह बुधवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि बसपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहता है तो सपा के कार्यकाल में अराजकता। इस समय प्रदेश में अराजकता का हाल यह है कि घर से बेटियां सुबह निकलती हैं और मां-बाप को तब तक उनकी चिंता सताती है, जब तक वह सही सलामत घर नहीं पहुंच जाती। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष सम्मेलन केडीसी में सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा और दिन में ढाई बजे तक चलेगा। सम्मेलन में तकरीबन 20 हजार बूथ अध्यक्षों के अलावा 12 सांसद, आठ विधायक, राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय और जनपदीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सेक्टर संयोजक, जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष आदि शामिल होंगे। सम्मेलन में दूसरे जिलों से आने वाले प्रतिभागियों का बस्ती के कार्यकर्ता चंदन लगाकर उनका स्वागत करेंगे। वाहनों के लिए शहर के कई स्थानों पर जिलेवार पार्किंग बनाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही दूसरे जिलों से आए बूथ अध्यक्षों को रास्ते में ही लंच पैकेट दे दिया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बस्ती के लोगों से भी कार्यक्रम में सहयोग का अनुरोध किया है। पत्रकार वार्ता के समय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पदाधिकारी डोर-टू-डोर जांए :स्वतंत्र देव
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। विभागवार व्यवस्था में लगे कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने लगे हुए हैं। भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी सप्ताह भर से सम्मेलन की तैयारी के लिए जनपद में डेरा डाले हुए हैं। बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सम्मेलन में शामिल होने वाले 11 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने कहा पदाधिकारी डोर-टू-डोर बूथ अध्यक्षों से संपर्क करके अपेक्षित संख्या को सम्मेलन में लाने का प्रयास करें। कार्यक्रम में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं के सुविधा की चिंता पार्टी के जिम्मेदार अभी से कर लें। साथ ही निर्देश दिया कि विभिन्न जनपदों से आने वाले चारपहिया और बड़े वाहन अपने निर्धारित पार्किंग में खड़ी करेंगे। प्रत्येक वाहन पर एक वाहन प्रमुख होंगे जो बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे। यातायात एवं पार्किंग विभाग प्रमुख राजेश पाल चौधरी और विवेक मिश्र ने उपस्थिति पदाधिकारियों उनके जनपद के पार्किंग स्थल से अवगत कराया। बैठक में सांसद हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, त्रयम्बक नाथ तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चौरसिया, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, रामललित चौधरी, रामकुमार कुंवर, जनार्दन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, अरुण शुक्ल, जयप्रकाश शाही, विनोद दुबे, सुनील गुप्ता, प्रेमशंकर राय, अशोक मिश्र, सहजानंद राय, विजय बहादुर दूबे, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, अशोक सिंह, देवेंद्र यादव, देवेंद्र  सिंह सहित समस्त गोरक्ष क्षेत्र के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed