फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Proposal sent to construct a pontoon bridge at Pagare Ghat at a cost of 77 lakh.

Basti News: पगारे घाट पर 77 लाख से बनेगा पीपा पुल, भेजा प्रस्ताव

Sat, 10 Oct 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to construct a pontoon bridge at Pagare Ghat at a cost of 77 lakh.
गौर। हलुआ क्षेत्र के कुआनो नदी पर स्थित पगारे घाट पर जल्द पीपा पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को 77.90 लाख का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। पीपा पुल का निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों सहित आसपास के लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन




पगारे घाट पर मौजूदा समय में बहुत पुराना जर्जर लकड़ी का पुल है। लोग जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं। इस समय कुआन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे आवागमन भी बाधित है, ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर ढोढ़री गांव के दिलीप पांडेय कुछ माह पहले मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुल निर्माण कराए जाने की मांग उठाई थी। पत्र में लिखा था कि पुल का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के कंचनपुर, धधरिया, पगारे, सांवडीह, हलुआ सहित आसपास के ग्रामीणों को भानपुर, रामनगर व गोंडा सीमा क्षेत्र में आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों की समस्या को लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान में लेते हुए पगारे घाट पर पीपा पुल निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। स्वीकृति मिलते ही नौ पीपे का पुल निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन




कोट:::हलुआ क्षेत्र के पगारे घाट पर पीपा पुल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण कराया जाएगा। -कमलेश कुमार यादव, सहायक अभियंता, लोक निर्माण खंड, प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed