फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Workers should take the works of the government among the public

Basti News: सरकार के कार्यों को जनता के बीच ले जाएं कार्यकर्ता

Tue, 06 Jun 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 06 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Workers should take the works of the government among the public
गायघाट क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद हरीश द्विवेदी।
बस्ती। मोदी सरकार के 9 वर्ष जनता के लिए समर्पित रहा। जिले में विकास की बात करें तो मेडिकल कालेज से लेकर गांव गांव बिजली पहुंचाने का लक्ष्य भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। युवा मोर्चा सहित अन्य अनुषांगिक संगठनों को चुनाव को लेकर जन-जन के बीच सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों और पिछले 9 वर्षो में हुए कार्यों का बात करनी होगी। हर व्यक्ति तक जब कार्यकर्ता पार्टी के कार्यों की जानकारी पहुंचाएगा तब कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित हो पाएगी।
विज्ञापन

यह कहना है सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी का। वह भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर गायघाट में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि पार्टी के अनुषांगिक मोर्चा ही पार्टी की ताकत है। कार्यकर्ता पार्टी के विभिन्न उपलब्धियों को लेकर गांव-गांव, घर-घर तक जाएं, जिससे पार्टी अपने लक्ष्य को लेकर सफल हो सके। पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल कृष्ण त्रिपाठी, बनकटी नगर पंचायत प्रतिनिधि अरविंद पाल, प्रमुख अनिल दुबे, प्रदुम्न शुक्ला, वीरेंद्र राजभर आदि कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्त ने की। इस मौके पर विनय सिंह, प्रदीप चौधरी, संतोष भारद्वाज, पल्लव श्रीवास्तव, राजन कन्नौजिया, दिव्याशु दूबे,शिवम गुप्ता, शिवांश, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed