{"_id":"5a789eff4f1c1b86268b8761","slug":"workers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगी गिरफ्तारी
basti
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
साधन सहकारी समिति दुबौलिया के चुनाव में आरओ बनाए गए एडीओ पंचायत के अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले जीआईसी परिसर से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाली।
वक्ताओं ने कहा कि एडीओ पंचायत प्रदीप श्रीवास्तव के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। डीएम को ज्ञापन देकर प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो नौ फरवरी से सभी 14 ब्लॉकों में कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि घटना के बाद कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रशासन को गारंटी लेनी होगी कि कार्य के दौरान इस प्रकार से डराया-धमकाया न जाए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामअधार पाल, जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए। संगठन हरस्तर पर संघर्ष के लिए संकल्पित है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुणेश पाल, ग्राम विकास अधिकरी संघ के अध्यक्ष मनोज यादव, अमरनाथ गौतम, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने संबोधित किया। इस दौरान संगठन मंत्री प्रमोद कुमार शुक्ल, राजेश यादव, प्रताप नारायण शुक्ल, दिनेश सिंह मगन, संतोष राव, श्याम बिहारी, एडीओ पंचायत संघ के मंत्री राममनोहर मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, ऋतुराज पाण्डेय, अनुरोध श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मुकेश सोनकर, सीमा भारद्वाज, जितेंद्र अरोड़ा, संतोष शुक्ला, बजंरगबाण चौधरी, उमेश वर्मा, रामचंद्र वर्मा, अखिलेश शुक्ला, अमित यादव आदि मौजूद रहे।