{"_id":"68a77dfe5479da3f3e0d4e5c","slug":"workers-and-farmers-staged-a-sit-in-protest-at-the-mill-gate-for-the-third-day-basti-news-c-207-1-bst1004-142375-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिल गेट पर श्रमिकों-किसानों ने तीसरे दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिल गेट पर श्रमिकों-किसानों ने तीसरे दिन भी दिया धरना
Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज। गोविंदनगर शुगर मिल गेट पर मिल श्रमिक, किसान व व्यापारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि मिल चलवाने के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गोविंद नगर शुगर मिल को लेकर कई बार विधानसभा में मुद्दा उठा चुकी है। मिल के बंद हो जाने से क्षेत्र के किसान, मिल श्रमिक, और व्यापारियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। करणी सेना के यशवंत सिंह ने कहा कि जब तक मिल से धुआं नहीं निकलेगा तब तक यहां के किसान, व्यापारी, श्रमिक चुप नहीं बैठेंगे। धरने को आगे भी जारी रखा जायेगा। पूर्व प्रधान अमर नाथ चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए मिल चलना ही मकसद है जिसके लिए हम सभी लोग एकजुट होकर मिल चलने तक अपनी मांग को जारी रखेंगे। किसान नेता गनीराम चौधरी ने कहा कि मिल बंद होने से किसान एकदम टूट चुका है। धरने में महेश पाण्डेय, राकेश चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, लालजी चौधरी, रोलू सिंह, राजेश राजभर,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।