फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   work stop

मुआवजे के लिए बंद कराया सड़क निर्माण का काम

Tue, 09 Jun 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
work stop
मुआवजे के लिए बंद कराया सड़क निर्माण का काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुदरहा(बस्ती)। बिना मुआवजा दिए ही राज जानकी मार्ग का निर्माण कराने से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को निर्माण कार्य बंद करा दिया। किसानों ने कहा मुआवजा नहीं दिया तो काम नहीं करने देंगे।

किसानों ने 29 मई को चकिया और छरदही के पास किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर काफी हंगामा किया था और काम बंद करा दिया था। मंगलवार को जैसे ही काम शुरू हुआ फिर किसानों ने विरोध कर काम बंद करा दिया। किसान ऋखेंद्र बहादुर पाल, चंदहास, गुड्डू, ओम प्रकाश यादव, रंगीलाल यादव, रामआज्ञा, सूर्यनारायन, चंद्रावती, रामचंदर का कहना कि उनके खेत का बड़ा हिस्सा सड़क की जद में आ रहा है। जिससे उनका बड़ा नुकसान हो रहा है। हाईकोर्ट से मुआवजा देने का आदेश तक ले आए। इसके बाद भी सरकार की ओर से मुआवजे के रूप में फूटी कौड़ी नहीं मिली है। प्रशासन की बेरूखी ने उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं सदर तहसील एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि कार्यदायी संस्था का पक्ष सुनकर प्रकरण डीएम के समक्ष रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed