फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   work in discipline ः pankaj

अनुशासित रूप में करें संगठन का कार्य: पंकज 

Mon, 10 Sep 2018 11:36 PM IST
basti
basti Updated Mon, 10 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
work in discipline ः pankaj
बैठक को संबोधित करते पंकज सिंह। - फोटो : amar ujala
बस्ती। मतदाता पुनरीक्षण, बूथ संरचना तथा सत्यापन के लिए भाजपा की सोमवार को बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री व गोरक्षपुर क्षेत्र प्रभारी पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सीख दी। कहा कि अनुशासित ढंग से संगठन का कार्य करें। 
विज्ञापन

 जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के नेतृत्व में हुई बैठक में सेक्टर प्रवासी, जिला पदाधिकरी, मंडल अध्यक्ष तथा मोर्चा के अध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में प्रदेश महामंत्री व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में धरातल पर कार्य करने का अनुभव भाजपा कार्यकर्ताओं के बराबर किसी अन्य को होगा,इसकी संभावना नगण्य है। इतिहास गवाह है हमारे कार्यकर्ता राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए संगठन का कार्य अनुशासित रूप से करते हैं। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने श्रम, समय, बुद्धि, विचार के बल हर बाधा को दूर करने में सक्षम होंगे। सदस्य बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।  
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि नि:संदेह कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी सत्ता में आई है। जिसमें बूथ कार्यकर्ताओं के योगदान को कतई नकारा नहीं जा सकता। बूथ संगठन सत्यापन एवं मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण में सक्रिय भागीदारी के साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को सदस्य बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन के कार्यकर्ताओं पर लगातार जिम्मेदारी का दबाव बढ़ने वाला है। जिसमें संगठन और संरचना पर गहन विचार-विमर्श तथा कार्य विभाजन किया गया। इस दौरान  पर युवा मोर्चा द्वारा संकलित राशि केरल बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी को सौपा। बैठक का संचालन महामंत्री विवेकानंद मिश्रा ने किया। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, विधायक अजय सिंह, राजेंद्र नाथ तिवारी, अजय सिंह गौतम, चंद्रशेखर मुन्ना, राम श्रृंगार ओझा, ध्रुव नारायण सिंह, आशा सिंह, गोपेश्वर  त्रिपाठी, संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमृत कुमार वर्मा, महेश सोनकर, राजन मिश्रा, बलराम गौड़, दिव्या त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed