{"_id":"638b9773ce7dc82a245f9488","slug":"work-boycott-of-electricians-suspended-but-darkness-remains-basti-news-gkp459640714","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजलीकर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित हुआ पर अंधेरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजलीकर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित हुआ पर अंधेरा बरकरार
विज्ञापन
बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को रामजानकी मार्ग जाम किया।
- फोटो : BASTI
कार्य बहिष्कार स्थगित हुआ पर अंधेरा बरकरार
बस्ती। बिजली कर्मियों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शनिवार शाम को भले स्थगित हो गया, लेकिन देर रात तक आपूर्ति का संकट बरकरार रहा।
शनिवार शाम पांच बजे तक जिले के सात उपकेंद्रों के करीब एक लाख उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छाया रहा। बिजली को लेकर शनिवार दिनभर जिले में हाहाकार मची रही।
उल्लेखनीय है कि एक दिसंबर को महसों, बनकटी और कुदरहा उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई थी। शनिवार दिन में एक बजे महसों और करीब पांच बजे कुदरहा के एक फीडर की आपूर्ति सामान्य हुई। जबकि बनकटी उपकेंद्र से तीसरे दिन भी बिजली नसीब नहीं हुई। शुक्रवार शाम शहर के अमहट उपकेंद्र के सिविल लाइन फीडर पर डीआईजी आवास के सामने तार टूटकर गिर जाने से 1,900 उपभोक्ताओं की बिजली बाधित हो गई। इसे शनिवार शाम 24 घंटे बाद करीब चार बजे ठीक किया जा सका।
अमहट उपकेंद्र के जलकल फीडर से शुक्रवार रात 12 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसे शनिवार शाम पांच बजेे ठीक किया जा सका। इस फीडर से करीब 2,200 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मिलती है। ग्रामीणों क्षेत्रों में स्थित शनिवार को भी आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब रही।
विज्ञापन
शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक गौर, दुबौलिया, कलवारी, भानपुर तहसील, दुबौला की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में आ गई। गौरतलब है कि गौर उपकेंद्र से 12,000, दुबौलिया से 8,000, कलवारी से 18,000, भानपुर तहसील से 10,000 और दुुबौला से 17,000 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मिलती है। फाल्ट के तीसरे दिन 10,000 उपभोक्ताओं वाले विद्युत उपकेंद्र कुदरहा का सिर्फ लालगंज फीडर ही ठीक हो पाया। जबकि गायघाट के उपभोक्ताओं को शाम छह बजे तक आपूर्ति नहीं मिल पाई थी। बनकटी उपकेंद्र के 15,000 उपभोक्ताओं को भी तीसरे दिन बिजली नसीब नहीं हुई।
कार्य बहिष्कार स्थगित, काम पर लौटे कर्मी: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में दिन पर बिजलीकर्मियों ने धरना दिया। शाम छह बजे समिति संयोजक अशर्फी लाल ने बताया कि अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। सभी कर्मी काम पर लौट आए हैं। विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता एसके आर्या ने बताया कि कार्य बहिष्कार समाप्त हो गया है। सभी कर्मी काम पर लौट गए हैं। देर रात तक सभी उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
उपभोक्ताओं ने बाधित किया रामजानकी मार्ग
कुदरहा। विद्युत उपकेंद्र से तीन दिनों से बिजली न मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शनिवार दिन में 11 बजे रामजानकी मार्ग बाधित कर दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीदार सदर और थानाध्यक्ष लालगंज महेश सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर यातायात बहाल कराया। मौके पर प्रदीप पाल, शैलेश शुक्ला, दीपू मोदनवाल, दिलीप अग्रहरी, अमित पाल, विपिन सिंह, विनय मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
नगरीय अधिशासी अभिंयता को मिली नोटिस : कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गौड़ ने बताया कि स्पष्टीकरण के लिए नोटिस मिला है। इसका जवाब दिया जा रहा है।