फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women's respect and self-defense campaigns were run in schools.

Basti News: स्कूलों में चलाया नारी सम्मान और आत्मरक्षा अभियान

Tue, 07 Oct 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Women's respect and self-defense campaigns were run in schools.
बस्ती। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने श्री शिवमोहन नाथ पांडेय किसान जनता इंटर कॉलेज, नगर बाजार में छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

परशुरामपुर संवाद के मुताबिक, नूरजहां अब्दुल मुस्तफा इंटर कॉलेज, बेदीपुर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्राओं और महिलाओं को महिलाओं के अधिकार, नारी सम्मान, सुरक्षा उपाय तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। दुबौलिया संवाद के मुताबिक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकटा में छात्राओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच, और साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

गौर संवाद के मुताबिक, थाने की टीम ने पंडित महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज, गौर में छात्राओं को पैंफ्लेट वितरित कर महिला हेल्पलाइन नंबरों और आपराधिक घटनाओं से निपटने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज संवाद के मुताबिक, थाना लालगंज की टीम ने एचआर उपाध्याय इंटर कॉलेज बनकटी में छात्राओं और महिलाओं को नारी सुरक्षा, आत्मरक्षा और सामाजिक सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। थाना सोनहा की टीम ने चौधरी गनपत मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल, कलंदर नगर में अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को नारी सम्मान, सुरक्षा उपाय और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed