फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women's football team reached Kyrgyzstan under coach Vivek

Basti News: प्रशिक्षक विवेक के नेतृत्व में किर्गिस्तान पहुंची महिला फुटबाल टीम

Tue, 25 Apr 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Women's football team reached Kyrgyzstan under coach Vivek
प्रशिक्षक विवेक प्रताप सिंह।
बस्ती। भारतीय फुटबॉल अंडर-17 महिला टीम एशिया कप में खेलने के लिए किर्गिस्तान पहुंच गई है। टीम किर्गिस्तान के खिलाफ क्वालीफायर खेलने 26 अप्रैल को मैदान में उतरेगी। टीम में जिले के विवेक प्रताप सिंह बतौर प्रशिक्षक शामिल हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने दी है। उनके नेतृत्व में टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेगी। एशिया कप में भारत ग्रुप एफ में शामिल है। भारत दूसरा मैच 28 अप्रैल को म्यांमार के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन

जिले के दुबौलिया ब्लॉक के कुदरही निवासी विवेक प्रताप सिंह वर्ष 2004 में फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम से कॅरियर की शुरुआत की। राष्ट्रीय के अलावा ऑल इंडिया संतोष ट्राॅफी में भी वह खेल चुके हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में आठ साल तक शिक्षक के रूप में सेवा देने के बाद वह 2012 में अवैतनिक अवकाश लेकर प्रशिक्षण लेने साई चले गए। यहीं से उनके कॅरियर की उड़ान शुरू हुई। विवेक के भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि 2018 से अब तक वह मेघालय के शिलांग में सहायक प्रशिक्षक फुटबाल के रूप में सेवा दे रहे थे। अब उन्हें साई ने एशिया कप के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किया है। वह पहले राउंड के मैच के लिए महिला अंडर-17 टीम को प्रशिक्षण देंगे। भारतीय महिला टीम किर्गिस्तान में पहुंच गई है। विवेक के पिता जटाशंकर सेना से सेवानिवृत्त हैं और माता मनभावती सिंह गृहिणी हैं। दोनों ने कहा कि विवेक के नेतृत्व में टीम निश्चित ही सफल होकर स्वदेश लौटेगी।
विज्ञापन

---
अप्रैल 2024 में इंडोनेशिया में होगा फाइनल
- एशिया कप में भारत सहित 24 देशों की टीमें 22 अप्रैल क्वालिफाइंग मैच खेल रही हैं। इसमें थाईलैंड, मंगोलिया, वियतनाम, सिंगापुर, ताजिकिस्तान, गुआम और जॉर्डन जैसे शीर्ष देश की टीमें शामिल हैं। क्वालीफायर का पहला चरण 22 से 29 अप्रैल तक चलेगा और दूसरे चरण का मैच 16 से 24 सितंबर तक खेला जाएगा। एशिया कप का फाइनल राउंड 07से 20 अप्रैल 2024 में इंडोनेशिया में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed