{"_id":"690275d04941a845440c37f3","slug":"women-were-made-aware-of-self-reliance-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146681-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिलाओं को आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिलाओं को आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक
Thu, 30 Oct 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमें बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में टीमों ने विद्यालयों व ग्रामीण चौपालों में जाकर जनजागरूकता अभियान चलाया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रतास में टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला थाना टीम ने जिला अस्पताल, सोनूपार, जामडीह सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर जागरूकता अभियान चलाया।रुधौली थाना की टीम ने ग्राम सुरवार कला, लालगंज थाना की टीम ने ग्राम शोभनपार, तथा कलवारी थाना की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय चकदह में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
परशुरामपुर थाना की टीम ने आदर्श इंटर कॉलेज मखौड़ा धाम, और गौर थाना की टीम ने ग्राम हरदिया में चौपाल लगाकर महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। वहीं महिला थाना प्रभारी ने ग्राम साहूपार में बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर मिशन शक्ति के उद्देश्यों से परिचित कराया और हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग की विधि समझाई।