फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women took out a Kalash Yatra at the beginning of the Ramayana Katha.

Basti News: रामायण कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Wed, 18 Feb 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women took out a Kalash Yatra at the beginning of the Ramayana Katha.
महर्षि वशिष्ठ मंदिर तक निकाली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : कतर्नियाघाट में बंधे पर दिखा हा​थियों का झुंड।
बस्ती। गुरु तीर्थ बढ़नी मिश्र में वशिष्ठ रामायण कथा के पूर्व कलश यात्रा निकली। मंगलवार को जागेश्वर नाथ धाम तिलकपुर से चलकर हजारों महिलाओं ने महर्षि वशिष्ठ मंदिर तक कलश यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर नृत्य करते बड़ी संख्या में युवा भी सम्मिलित हुए। महर्षि वशिष्ठ रामायण कथा से एक दिन पूर्व निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महर्षि वशिष्ठ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं वशिष्ठ रामायण कथा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। समिति बनाकर सैकड़ों धर्म योद्धाओं को जिम्मेदारी बांट दी गई है। मुख्य यजमान चंद्रभूषण मिश्र ने बताया कि कथा में जगत गुरु रामभद्राचार्य शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कथा पंडाल के निकट 04 पार्किंग की व्यवस्था की गई है। किसी भी समस्या के लिए कथा स्थल पर कार्यालय और कंट्रोल रूम में 9936114625 पर संपर्क किया जा सकता है। कलश यात्रा में नगर की नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, सतीश मिश्र, रत्नेश मिश्र, विकास मिश्र, सत्यम मिश्र, डॉ विजय मिश्र, आशुतोष मिश्र, मनु पंडित सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed