फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women surrounded the police station against raw liquor

महिलाओं ने कच्ची शराब के खिलाफ थाने का घेराव किया

Wed, 05 Apr 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 05 Apr 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Women surrounded the police station against raw liquor
दुबौलिया क्षेत्र के कच्ची शराब को लेकर महिलाओ ने थाने का किया घेराव ।
दुबौलिया कच्ची शराब के खिलाफ दुबौलिया क्षेत्र की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार दोपहर जुटी विभिन्न गांवों की महिलाओं के साथ पुरुषों ने दुबौलिया थाने का घेराव किया। कुछ ही घंटे पहले थाने का चार्ज संभालने वाले थानाध्यक्ष ने दो दिन की मोहलत मांगकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन


दुबौलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कच्ची शराब का अवैध धंधा जोरों पर है। इससे आजिज महिलाएं अब सड़क पर आ गईं हैं। विरोध दर्ज कराने के लिए दोपहर करीब एक बजे सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंचे महिला और पुरुषों ने घेराव और नारेबाजी शुरू कर दीं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक एसएन पांडेय पहुंचे और कुछ ही घंटे पहले थाने का चार्ज संभालने का हवाला देकर सबको शांत कराने की कोशिश की। कहा कि आज ही दुबौलिया  थाने की ज्वाइनिंग ली है। कच्ची शराब कहां कहां बनती है इसकी जानकारी नहीं है। महिलाओं ने ज्ञापन देकर स्थान भी बताए। थाना प्रभारी ने दो दिन के भीतर हर हाल में संचालित कच्ची शराब के अवैध धंधे को बंद कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


भाजपा नेता सुनील  सिंह, विनोद सिंह के नेतृत्व में पहुंची महिलाएं हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां भी लहरा रहीं थीं। जिसमें कच्ची शराब बंद हो घर परिवार सुरक्षित हो, नशा छोड़ो घर  को जोड़ों आदि स्लोगन लिखे थे। महिलाओं  का आरोप था कि कच्ची शराब पूरे ओरीराय, उभाई, सिसौनी, पंडूल घाट, बरदिया लौहार आदि जगहों पर बडे़ पैमाने पर बनाई और बेची जाती है। जिसके चलते गृहस्थी नष्ट हो ही रही हमारे बच्चों का भविष्य भी गर्त में जा रहा है। इस दौरान विकास सिंह, हरिओम तिवारी, अवधेश अग्रहरि, हरिओम पांडेय, पूनम , गीता , इंद्रावती, प्रेमा सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed