फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women PRV formed, service will start today

महिला पीआरवी गठित,आज शुरू होगी सेवा

Thu, 26 Dec 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women PRV formed, service will start today
महिला पीआरवी गठित, आज शुरू होगी सेवा
विज्ञापन

बस्ती। जिले में महिला सुरक्षा एवं सुविधा के लिए महिला पीआरवी गठित कर दी गई है। किसी भी समय जरूरत पड़ने पर एक फोन पर चंद मिनट में महिला पुलिस उनके पास होगी। महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएगी। महिला को लोकेशन, निकटतम पहचान चिह्न बताना होगा। जिले में किसी भी स्थान से पुलिस की मदद ली जा सकती है। वाहन के पहुंचने तक उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर इंतजार करना होगा।
फिलहाल रात दस से सुबह छह बजे तक जनपद में तीन महिला पीआरवी उपलब्ध होगी। इस बीच सुनसान, निर्जन स्थान पर यदि कोई महिला खुद को असुरक्षित समझती हो तो वह तत्काल यूपी-112 की मदद ले सकती है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि दो शिफ्ट में इसमें ड्यूटी लगेगी। प्रथम शिफ्ट सुबह आठ से रात्रि आठ बजे एवं द्वितीय शिफ्ट रात्रि आठ से सुबह आठ बजे तक होगी। महिला पीआरबी सामान्य गश्त व आपात प्रतिक्रिया के कार्य भी करते हुए आवश्यकता होने पर अन्य पीआरवी को बैकअप के रूप में सहयोग भी करेगी। दायित्व होगा कि यदि उनके क्षेत्र में कोई महिला रात्रि में अकेले कहीं, किसी कारण से अपने गंतव्य तक जाने में असमर्थ है तो वह 112 डायल कर सहायता मांग सकती है।
विज्ञापन

चार का होगा स्टाफ
महिला पीआरवी में चार स्टाफ होगा। इसमें दो महिलाएं होंगी। बोलेरो गाड़ी में दो महिला आरक्षी, मुख्य आरक्षी अथवा एसआई तैनात होंगी। एक पुरुष आरक्षी और एक आरक्षी चालक भी टीम में साथ होगा। फिलहाल तीन टीमें तैनात की गई हैं। प्रयोग सफल रहा तो इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed