फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women pickpockets stole jewellery from bags

Basti News: टप्पेबाज महिलाओं ने बैग से उड़ाए जेवर

Thu, 12 Mar 2026 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women pickpockets stole jewellery from bags
बस्ती। ऑटो सवार एक महिला के बैग से जेवर चार टप्पेबाज महिलाओं ने गायब कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर रुधौली पुलिस ने चार अज्ञात महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रुधौली थाना क्षेत्र ग्राम बेलवा निवासी प्रदीप कुमार दूबे की पत्नी चंदा ने बताया कि 11 मार्च को वह कस्बे से ऑटो से बैठकर जा रही थीं। उनके बैग में सोने-चांदी के जेवरात थे। साथ में चार अज्ञात महिलाएं बैठी थीं। महिलाओं की हरकत संदिग्ध लगने पर उन्हें टोका गया। इसके बाद चारों महिलाएं मानिकचंद चौराहे पर उतर गईं। जब वह घर पहुंची तो बैग खोलकर देखा तो उसमें से जेवर गायब थे। विवेचक शिव कुमार ने बताया कि चार अज्ञात महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed