फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women kept Jiutiya fast for the long life of their son

Basti News: पुत्र की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा जिउतिया व्रत

Mon, 15 Sep 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Women kept Jiutiya fast for the long life of their son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडेरवा। आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ जिउतिया माता का व्रत रखा। दिनभर निर्जल रहकर महिलाएं शाम को पूजा-अर्चना कर पुत्रों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना कीं।
लोकमान्यता के अनुसार, जिउतिया या जीवित्पुत्रिका व्रत में भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। धार्मिक ग्रंथों और लोक परंपराओं में वर्णन है कि जीमूतवाहन ने एक माता के पुत्र की जान गरुड़ से बचाई थी। तभी से यह व्रत संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए माताओं द्वारा किया जाने लगा। व्रत की विशेषता यह है कि महिलाएं कच्चे धागे या रेशमी धागे से सात गांठों वाली माला तैयार करती हैं। पहले इसे अपने पुत्र को पहनाती हैं और फिर देर शाम स्वयं अपने गले में धारण कर लेती हैं। यह माला अगले जिउतिया पर्व तक महिलाएं पहनकर रखती हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की महिलाएं इस व्रत को लेकर बेहद उत्साहित रहीं। दिनभर उपवास रखने के बाद महिलाएं शाम को नदी, तालाब अथवा घर के आंगन में स्नान कर पूजा-पाठ करती हैं। इसके बाद कथा वाचन कर भगवान जीमूतवाहन की स्तुति की जाती है। महिलाओं ने बताया कि यह व्रत संतान की लंबी उम्र के लिए अनिवार्य माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम की सावित्री देवी, गीता पांडेय और नीलम सिंह ने कहा कि जिउतिया व्रत मातृत्व और पुत्र मोह से जुड़ा है। जब तक सांस चलेगी, वे इस व्रत को निभाती रहेंगी। वहीं, कुसुम वर्मा ने कहा कि यह व्रत सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि माताओं की आस्था का प्रतीक है।

पूरे दिन गांव और कस्बों में धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं के निर्जल उपवास और शाम को किए गए पूजन-पाठ से वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया। पुरुषों और बच्चों ने भी व्रती महिलाओं का सहयोग किया। जिउतिया माता व्रत के अवसर पर पूरे क्षेत्र में परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed