फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women died in Suspiciuse condition

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत

Fri, 31 Dec 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women died in Suspiciuse condition
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस कर मौत हो गई। ससुराल वाले अलाव सेंकते वक्त कपड़े में आग लगने की बात कर रहे हैं। जबकि मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर, तहसीलदार के साथ थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने परिवार वालों से पूछताछ की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तफ्तीश की जा रही है। परिवार के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बभनगांवा की रहने वाली सुनीता (24) की शादी करीब चार साल पहले पुरानी बस्ती के सोनहटी बुजुर्ग निवासी दीपक विश्वकर्मा के साथ हुई थी। इन्हें एक नौ माह का बेटा है। सुनीता का पति दीपक हैदराबाद में रहता है। करीब छह माह पहले वह गांव से गया था। गांव में सुनीता अपने सास-ससुर व तीन देवरों के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को परिवार के सभी लोग किसी काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन

ससुरालियों के अनुसार बुधवार शाम अलाव सेंकते वक्त सुनीता की साड़ी में आग लग गई। जिसके बाद पड़ोसियों की सूचना पर आनन-फानन सास घर पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाकर जिला अस्पताल ले गई। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को घर पर लाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही मायके से मृतका की मां पहुंची व दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed