फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women celebrated Holi festival

Basti News: महिलाओं ने मनाया होली उत्सव... फाग गीतों की हुई बौछार

Mon, 18 Mar 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated Holi festival
होली कार्यक्रम में फगुआ गातीं फ्रेंड्सक्लब की महिला सदस्य। संवाद
फ्रेंड्स क्लब की ओर से शहर के एक होटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

अबीर-गुलाल के फुहार में महिलाओं ने गाया होली गीत, झूम उठीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फ्रेंड्स क्लब की ओर से शहर के मालवीय रोड स्थित एक होटल में होली उत्सव मनाया गया। क्लब की महिला सदस्यों ने माहौल को उल्लास से भर दिया। नृत्य और संगीत की धूम रही। एक से बढ़कर एक फाग गीतों की प्रस्तुति हुई। अबीर-गुलाल के फुहार में शनिवार की देर तक होली उत्सव मनाया गया।
क्लब की संस्थापक अपराजिता सिन्हा, अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नम्रता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रश्मि सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद महिलाओं ने फगुवा गीत की प्रसतुति शुरू की। इसके बाद ढोल-मजीरे की धुन में फाग गीतों की समां बध गई। वंदना पांडेय ने न तुम श्याम खेलो होली, चुनरिया भीग जाएगी... की प्रस्तुति की तो अन्य महिलाओं ने उनका उत्साह से साथ दिया।
विज्ञापन

विद्या पांडेय, स्नेहा वर्मा, रेखा श्रीवास्तव, रूपम श्रीवास्तव, सन्नो ने सामूहिक रूप से होली गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाए गए। नम्रता और रश्मि सिंह ने एक छोटा सा नजराना पिया याद रखोगे.. गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की। स्नेहा, निहारिका ने फाग गीतों को स्वर दिया। अध्यक्ष विभा एवं विद्या ने सभी सदस्यों पर फूलों की वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन अपराजिता ने किया। इस मौके पर नीता, प्रियंका, अंजना, दीपमाला, प्रीति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed