{"_id":"6a7a2d73408b8dfaf803b589","slug":"womans-mangalsutra-stolen-from-behilnath-temple-basti-news-c-207-1-bst1006-164062-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेहिलनाथ मंदिर में महिला का मंगलसूत्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेहिलनाथ मंदिर में महिला का मंगलसूत्र चोरी
विज्ञापन
महादेवा। सावन में बेहिलनाथ शिव मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच चेन चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सावन के पहले सोमवार को दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी होने के बाद दूसरे सोमवार को भी जलाभिषेक करने पहुंची महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया।
लगातार दो सोमवार में तीन वारदात होने से श्रद्धालुओं में चिंता है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे हटवा गांव निवासी माया देवी पत्नी जगदीश मंदिर में जलाभिषेक कर रही थीं। इसी दौरान भीड़ के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से लॉकेट लगा मंगलसूत्र निकाल लिया। पूजा के बाद मंगलसूत्र गायब होने की जानकारी हुई तो महिला अवाक रह गईं। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इससे पहले सावन के पहले सोमवार को धौरुखोर निवासी अनुराधा सोनी पत्नी पवन सोनी और ज्ञानमती पत्नी स्व. शिवसहाय के गले से सोने की चेन चोरी हुई थी। अनुराधा जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंची थीं, जबकि ज्ञानमती मंदिर परिसर में कपूर-अगरबत्ती की दुकान लगाती हैं। दोनों घटनाओं की सूचना मुंडेरवा पुलिस को दी गई थी। लगातार घटनाओं के बाद पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीओ रुधौली अनिल सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के लिए टीम काम कर रही है।