{"_id":"66bfca8508f9c78edc034344","slug":"womans-body-found-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122201-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया महिला का शव
Sat, 17 Aug 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
रुधौली क्षेत्र के भीठा माफी गांव की घटना
मायके वाले मौत की वजह बता रहे कलह की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। भीटा माफी गांव में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधि विज्ञान टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
बृहस्पतिवार की करीब आठ बजे रुधौली थाने को सूचना मिली कि भीठा माफी गांव में 31 वर्षीय प्रमिला पत्नी रोहित ने छत के कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसका शव घर के बाहर रखा हुआ है। पति रोहित ने बताया कि बुधवार की रात पत्नी रोजमर्रा का काम निपटा कर बरामदे में सोने चली गई। उनकी मां और दो बहनें छत पर सो रही थीं। सुबह करीब 6:30 बजे उसकी मां की नजर शव पर पड़ी तो शोर मचाने लगी।
मां की आवाज सुनकर रोहित की नींद खुली तो पत्नी प्रमिला का शव घर के भीतर एक कमरे में कुंडे से लटका हुआ पाया। उसे नीचे उतर कर खलीलाबाद के पास स्थित अपने चिकित्सक रिश्तेदार के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना महिला के मायके वालों को भी दी गई।
विज्ञापन
दूसरी ओर सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा क्षेत्र के दड़वा भैया निवासी प्रमिला के पिता रामजीत ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि मई 2015 में उन्होंने बेटी की शादी रोहित से की थी। इसके बाद उसे दो बेटियां 6 वर्षीय दिव्या और एक वर्ष की अनन्या हुई। दो बेटियों के कारण ससुराल पक्ष के लोग बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। दो-तीन बार पंचायत के तहत दोनों के विवाद को शांत कराया गया। लेकिन आज इस विवाद ने उनकी बेटी की जान ले ली। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।