फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's body found hanging in a neighboring village.

Basti News: पड़ोस के गांव में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 05 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in a neighboring village.
सुंदरी देवी। फाइल फोटो
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मुइली गांव की महिला का शव संदिग्ध हालात में बगल के असनहरा गांव में पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह ग्रामीण असनहरा स्थित अंबेडकर पार्क के सामने झाड़ीनुमा बाग की तरफ गए तो महुआ के पेड़ से साड़ी के सहारे महिला का शव फंदे से लटका देखा। महिला की पहचान मुइली निवासी आज्ञाराम की पत्नी मां सुंदरी देवी (44) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को उतरवाया और फोरेंसिक टीम को सूचना दी। मृतका का एक बेटा संतोष उर्फ विवेक (15) और बेटी संध्या (13) हैं।
विज्ञापन

संतोष ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के ही हनुमान शरण उनके घर पर आए और उनकी मां की पिटाई की। इसके बाद मां और आरोपी कहीं चले गए। बेटे ने कानपुर कमाने गए पिता को इस बात की सूचना दी। इस संबंध में बेटे ने अपनी मां और आरोपी के गायब होने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-परिवार के लोग सुंदरी देवी की तलाश में जुटे थे। रविवार की सुबह आरोपी हनुमान शरण के संतोष नगर चौराहे पर एक दुकान में छिपे होने की जानकारी मिली तो डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। काफी भीड़ के बीच स्थानीय पुलिस पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सुंदरी देवी। फाइल फोटो

सुंदरी देवी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed