{"_id":"6ac2ba2fc5be5802650b76dd","slug":"there-is-a-difference-between-the-work-recorded-on-the-portal-and-the-situation-on-the-spot-in-nichlaul-partawal-siswa-and-lakshmipur-basti-news-c-206-1-mhg1001-186421-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उपायुक्त श्रम ने चार बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उपायुक्त श्रम ने चार बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
महराजगंज। वीबी-जी-रामजी योजना के तहत कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई है। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार गौरवेंद्र सिंह ने चार खंड विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें परतावल, सिसवा, निचलौल और लक्ष्मीपुर ब्लॉक के बीडीओ शामिल हैं।
अमर उजाला में 29 सितंबर के अंक में ‘जहां मिट्टी भराई वहां भरा है पानी, सफाई वाली जगह पर झाड़ियां’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। यह खबर विभिन्न विकास खंडों में योजना के तहत दर्ज कार्य और मौके की वास्तविक स्थिति में अंतर से संबंधित थी। उपायुक्त गौरवेंद्र सिंह ने बताया कि पोर्टल पर दर्ज कार्य और मौके की स्थिति में अंतर के प्रकरणों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संबंधित बीडीओ को तीन दिन के भीतर सुसंगत साक्ष्य के साथ जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दोषी कार्मिक का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में किसी कार्मिक की लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। परतावल के बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला, सिसवा के बीडीओ अर्जुन चौधरी, निचलौल के बीडीओ संतोष कुमार यादव और लक्ष्मीपुर के बीडीओ मृत्युंजय यादव को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विभिन्न विकासखंडों में मिली अनियमितताएं
लक्ष्मीपुर विकासखंड में दो साल पुराने कार्य को दोबारा कराए जाने का मामला सामने आया है। परतावल की ग्राम पंचायत चौपरिया में कार्य शुरू होने से पहले ही 88 श्रमिकों की हाजिरी पोर्टल पर दर्ज की गई। सिसवा की ग्राम पंचायत बगही में पड़ताल के दौरान धान की फसल और खेतों में पानी भरा मिला। यह स्थिति उन जगहों पर थी जहां मिट्टी भराई या सफाई का काम दर्ज किया गया था। निचलौल के रेगहिया गांव में राजकुमार के खेत से डब्लू के खेत तक नाला खुदाई का कार्य पोर्टल पर दर्ज था। हालांकि, मौके पर खेत की मेड़ के आसपास जलभराव की स्थिति बताई गई। इन सभी मामलों को लेकर उपायुक्त श्रम रोजगार ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।