फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The syndicate was monitoring the activities of the officials, and traces of mining were found at the site.

Basti News: वन विभाग की छापेमारी से पहले ही वाहन लेकर भागे मिट्टी खनन करने वाले

Mon, 05 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The syndicate was monitoring the activities of the officials, and traces of mining were found at the site.
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज के बलहीखोर स्थित चमैनिया फाॅर्म में रविवार को अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राव के पहुंचने से पहले ही खनन में लगे लोग लोडर और पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ भाग गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, चमैनिया फार्म स्थित एक खेत में रविवार को लोडर और पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस पर वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि खनन स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों पर सिंडिकेट के लोग तैनात थे, जो अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। जैसे ही वन विभाग की टीम के आने की सूचना खनन स्थल तक पहुंची, वहां मौजूद लोग वाहनों के साथ भाग गए।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राव ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ छापेमारी की गई लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही खनन में लगे लोग वाहन लेकर भाग गए थे। मौके पर खनन के निशान मिले हैं। संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि विभाग को मिट्टी खनन की जानकारी नहीं मिली है। यदि कहीं अवैध खनन हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed