{"_id":"5ecd3d0f8ebc3e90a074fb8d","slug":"woman-suicide-in-basti-basti-news-gkp352570186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली विवाहिता
महादेवा (बस्ती)। थाना लालगंज के बरौहेयां कला गांव की 27 वर्षीय विवाहिता का दुपट्टे के फंदे से लटकता शव मिला। परिवार के लोगों ने जिंदा होने की उम्मीद पर नीचे उतारा, लेकिन मौत हो चुकी थी। लालगंज के थानेदार अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परशुरामपुर थाने के गौरा पांडे गांव निवासी शिवांगी की शादी 2011 में लालगंज थाने के बरौहिया निवासी कमलापति त्रिपाठी से हुई। मायके पक्ष के लोग कानपुर में रहते हैं। मंगलवार सुबह 10:30 बजे सास-ससुर को नाश्ता देने के बाद शिवांगी कमरे में चली गई। काफी देर बाद बहू के कमरे से न निकलने पर सास ने आवाज देकर बुलाया। इसके बाद भी जब वह बाहर नहीं आई तो सास-ससुर दरवाजा पीट-पीटकर आवाज देने लगे। भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर ससुर ने फावड़े से दरवाजे के ऊपर दीवार को तोड़ दिया। भीतर बहू शिवांगी को दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे की कुंडी से लटकता देख होश उड़ गए। शिवांगी की छह साल की पुत्री श्रद्धा व डेढ़ साल का पुत्र अभिनंदन का रो रोकर बुरा हाल है। ससुर देवी प्रसाद ने बताया कि एक ही लड़का था, घर में कोई कमी नहीं है। बहू ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया, यह बात समझ में नहीं आ रही है।
देहात में शादी से क्षुब्ध रहती थी
सास ने बताया कि उनकी बहू कहा करती थी कि मायके के लोगों ने उसकी शादी देहात में कर दी। इसे लेकर वह अक्सर चिंतित हो जाया करती थी। जबकि यहां उसे कोई समस्या नहीं थी।