फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman stood in front of Sapt Kranti Superfast train

Basti News: सप्त क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन के सामने खड़ी हो गई महिला

Thu, 14 Nov 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman stood in front of Sapt Kranti Superfast train
आरपीएफ के जवानों ने बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन पर उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब रन थ्रू गुजर रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक महिला आकर खड़ी हो गई। आरपीएफ जवान ने आनन-फानन महिला को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद उसे गोंडा जाने वाली ट्रेन पर बैठा दिया

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12558) बभनान रेलवे स्टेशन के मेन डाउन लाइन से गुजर रही थी। ट्रेन को ग्रीन सिग्नल नहीं मिला था। इसके चलते ट्रेन धीमी गति से आकर खड़ी हो गई। जैसे ही ट्रेन को ग्रीन सिग्नल चलने के लिए दिया गया, इसी बीच एक महिला ट्रेन के इंजन के सामने रेलवे ट्रैक पर आ गई।
विज्ञापन

ट्रेन जैसे चली चालक ने ट्रेन को रोक दी और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर बभनान को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ब्रह्मदेव यादव ने महिला को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। हेड कांस्टेबल ने बताया कि महिला से नाम-पता जानने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ भी बताने से इन्कार कर दी। वह गोंडा जाना चाहती थी। जिसे छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed